जौनपुर, फरवरी 28 -- मछलीशहर (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार में शुक्रवाr देर शाम को सड़क दुर्घटना में मुंगरा बादशाहपुर थाने में तैनात एक सिपाही घायल हो गया। उसका ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। उक्त थाने में तैनात सिपाही 30 वर्षीय जितेंद्र यादव कोर्ट के काम से जिला मुख्यालय गए थे। वहां से देर शाम थाने पर लौट रहे थे। समाधगंज बाजार के निकट पहुंचे ही थे कि अचानक सड़क पर बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गड्ढे में चली गई। मौके पर मौजूद अगल बगल के लोगो ने सिपाही को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भेजा। वहां चिकित्सक ने पैर और सिर में गंभीर चोट देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...