बलिया, मई 14 -- सिकन्दरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में बुधवार को बाइक सवार सब्जी कारोबारी की मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही उसके गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा निवासी 55 वर्षीय राजभूषण वर्मा सब्जी बेंचने का काम करते थे। बुधवार की सुबह घर से वह बाइक पर सब्जी लादकर स्थानीय मंडी में बेंचने के लिए लेकर आ रहे थे। वह मनियर-सिकन्दरपुर मार्ग पर इलाके के गोसाईपुर गांव के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने घायल व्यापारी को स्थानीय सीएचसी पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में अधेड़ की मौत सूचना पाकर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पह...