आदित्यपुर, अप्रैल 21 -- चांडिल, संवाददाता। चांडिल मुख्य बाजार में सड़क दुर्घटना में श्री श्याम कला भवन के अध्यक्ष संजय चौधरी घायल हो गए। घटना सोमवार शाम की है। संजय चौधरी बाइक से बाजार की ओर जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने निजी क्लिनिक में इलाज कराया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चांडिल बाजार में तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। इधर, टाटा-रांची हाईवे (एनएच-33) स्थित जरियाडीह के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पूर्व झामुमो नेता घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...