छपरा, अप्रैल 10 -- 7 - मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में जख्मी शिक्षिका का चल रहा ईलाज। मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के पुरे छपरा स्थित बीआरसी भवन के पास शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे ऑटो और बस की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार छपरा की ओर से आ रही एक ऑटो की टक्कर मकेर की ओर से जा रही बस से हो गई। हादसे में ऑटो सवार तीन शिक्षक-अरविंद कुमार, कुमारी अनुराधा मिश्रा और दीपिका कुमारी-व चालक इरफान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मकेर लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि तीनों शिक्षक उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नंदन कैतुका (मकेर) में कार्यरत हैं और प्रतिदिन ऑटो से विद्याल...