बिजनौर, मार्च 6 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर एक कार ने स्कूटी मे टक्कर मार दी। जिसमे स्कूटी सवार शिक्षक नेत्रपाल सिंह की मौत हो गई। गुसाईं भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस व प्रशासन ने पहुंच कर समझा बुझाकर भीड़ को शांत किया, कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया। नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर होली की खुशियां उस समय माता में बदल गई जब एक स्कूटी सवार की कार से हुई टक्कर में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर मे सत्य विहार कॉलोनी निवासी नेत्रपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, नेत्रपाल अपनी स्कूटी से सड़क पार कर रहा था तभी कार की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए परिजनों और आसपास के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप ...