औरंगाबाद, दिसम्बर 22 -- नगर थाना क्षेत्र के जसोईया मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय नंदलाल विश्वकर्मा की मौत हो गई। मृतक गोह थाना क्षेत्र के अमारी गांव के निवासी थे। परिजनों के अनुसार, इस वर्ष 10 मई को उनके बेटे अनिल की शादी हुई थी, जिसके बाद बहू ने दहेज की मांग का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को नंदलाल जमानत लेने वकील से मिलने कोर्ट गए थे और लौटते समय दुर्घटना का शिकार हुए। स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी, जिसे सदर अस्पताल लाया गया और बेहतर इलाज के लिए हायर हेल्थ सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। नगर थाना पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजन गहरे शोक में हैं और मृतक के गांव में मातम का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...