समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघियाघाट- ब्लॉक रोड के जनता कॉलेज गेट के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पुरुषोत्तम कुमार व डॉ धीरज कुमार के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाने दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनूपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड 16 पवरा गांव निवासी स्वर्गीय गिरिजा शर्मा के पुत्र रामदेव शर्मा के रूप में हुई। मृतक अपने पुत्री के यहां खोकसाहा जा रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग घायल, रिम्स रेफर इसी दौरान सिंघियाघाट बाजार और प्रखंड मुख्यालय के मध्य जनता महाविद्यालय गेट के समीप अज्ञात ...