साहिबगंज, जून 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवरिया मोड़ के पास जीते रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में नपं के वार्ड नंबर 9 के पार्षद व एक बच्चा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड पार्षद अमीर कुमार मंडल (46) बाइक से उधवा से अपने घर आ रहा था इस दौरान फुलवरिया निवासी मो. इश्तियाक का पुत्र फैसल (12) अचानक सड़क के बीच दौड़ गया। जिससे बाइक और बालक के बीच टक्कर हो गया और दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये। ।स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर सादिक अंसारी ने प्राथमिक इलाज के बाद अमिर मंडल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि सह नपं उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू, नपं अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख, वार्ड पार्षद राजू सरकार,बरकत अली आदि अस्पताल पह...