लातेहार, फरवरी 23 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के वार्ड पार्षद पद के प्रत्‍याशी मनोज कुमार दास एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं। उनका रेलवे स्‍टेशन रोड में रानी शिवानी पोल्‍ट्री फार्म के पास अवस्थित एक निजी अस्‍पताल में इलाज किया गया। इस दुर्घटना में दास का दायां पैर टूट गया है। दास ने बताया कि शनिवार की संध्‍या चटनाही स्थित औरंगा नदी पुल पर एक बाइक वाले ने उन्‍हे अपनी चपेट में ले लिया था, इसके बाद वे घायल हो गये। उन्‍हें उक्‍त अस्‍पताल में ले जाया गया, यहां चिकित्‍सकों ने बताया कि उनका पैर टूट गया है। चिकित्‍सकों ने उनके पैर में प्‍लास्‍टर चढ़ाया है और आराम करने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...