सड़क दुर्घटना में लेस्लीगंज का युवक जख्मी
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के पोखराहा के समीप शुक्रवार की रात में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी अमरनाथ महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। राहगीरों के सहयोग से उन्हे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के पुलिस पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात में पोखराहा के समीप बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था राहगीरों के सहयोग से उसे शनिवार के अल सुबह एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है उसे सर में गंभीर चोट लगी है। परिजनों ने पुलिस के समक्ष बताया कि शुक्रवार के शाम 6:00 बजे वह अपने भाई एवं पिता को पंजाब जाने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़ने आया था। आशंका है कि करीब 2:00 बजे र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.