लातेहार, जून 25 -- लातेहार। सूबे के बोकारो जिले में लातेहार के एक युवक की मौत सड़क दुर्घटना में बुधवार को हो गई। मृतक की पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर ओपी निवासी पूरन उरांव उम्र लगभग 25 वर्ष पिता रामसुंदर उरांव के रूप में हुई हैं। हालांकि दुर्घटना कैसे हुई, यह खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हुआ। इधर प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों को इसकी सूचना दी जा चुकी हैं। वहीं परिजन भी बोकारों के लिए निकल गये हैं। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, एक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...