सड़क दुर्घटना में रोहतास निवासी युवक घायल
पलामू, मई 20 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया मोड़ एनएच-139 पर बुधवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बिहार के रोहतास जिला निवासी 30 वर्षीय पप्पू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद एसआइ सुनील झा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को हरिहरगंज सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कार में सवार दो अन्य लोगों को मामूली चोट आयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.