गुड़गांव, फरवरी 26 -- गुरुग्राम। स्थानीय अदालत ने वर्ष 2018 में हुई एक सड़क दुर्घटना के मामले में सुनवाई की। जेएमआईसी निधि बेनीवाल ने जतिन कपूर निवासी फरीदाबाद को दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषी को लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक युवती की मौत का जिम्मेदार मानते हुए दो साल की कैद की सजा सुनाई। जानकारी के अनुसार आठ दिसंबर 2018 को निशा अपने जीजा, बहन और भांजी के साथ फरीदाबाद परीक्षा देने जा रही थीं। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर स्थित एयरफोर्स स्टेशन फरीदाबाद रोड के पास दूसरी तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर कूदकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलट गई और निशा को गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में निशा को पास के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। गुरुग्राम पुलिस द्वारा पेश किए गए ठोस साक्ष्य...