गौरीगंज, अप्रैल 4 -- मुसाफिरखाना। बीती देर शाम कोतवाली क्षेत्र के पूरे पटई गांव के पास एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार होने के बाद बेहोश हो गया। जब वह होश में आया तो उसकी दुर्घटनाग्रस्त बाइक मौके से गायब थी। आस पास तलाश करने पर जब उसकी बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। घटना के अनुसार ग्राम पलिया चन्दापुर निवासी राधेश्याम जो पेशे से विद्युत कारीगर हैं, 3 अप्रैल को कार्य के सिलसिले में ग्राम पूरे लोहारन मजरा मठा भुसुन्डा गए हुए थे। शाम को लौटते समय रात करीब साढ़े 8 बजे पूरे पटई मोड़ के पास हाईवे पर बने ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगाने पर उनकी मोटरसाइकिल का ब्रेक लीवर टूट गया। इससे बाइक असंतुलित होकर उछल गई और राधेश्याम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। राधेश्याम के अनुसार करीब एक घंटे ...