गोड्डा, जनवरी 2 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के गोड्डा रामगढ़ मुख्य मार्ग परसोती गांव के समीप मोटरसाइकिल सड़क दुर्घटना में बारा बांझी का निवासी मुकेश राय तकरीबन 19 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना शाम 6:30 बजे की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक बियर पीकर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मना कर घर जा रहा था इस दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गया और युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी जिसके बाद घायल युवक को स्वास्थ्य उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपस्थित डॉक्टर ने स्वास्थ्य उपचार कर स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया। घटना में युवक के दाहिना हाथ में चोट है और गाल में गंभीर चोट का निशान है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...