रांची, अप्रैल 15 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। रांची-गुमला फोर लेन मुख्य मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के बारीडीह ब्रिज के समीप बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक की पहचान बेड़ो के भसनंदा गांव निवासी 26 वर्षीय जगवीर मुंडा, पिता-भीखा मुंडा के रूप में हुई है। बारीडीह गांव के जलील और रशीद अंसारी ने उसे अपने बाइक से बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. सुनील जॉर्ज कंडुलना ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में चार घायल, एक की हालत गंभीर मिली जानकारी के अनुसार जगवीर मुंडा बेड़ो से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.