जामताड़ा, जून 24 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर मुरीडीह के समीप मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर ग्राम निवासी अमन दा की दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने घटनास्थल से ही थाना प्रभारी एवं एंबुलेंस चालक को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने में विलंब होने पर घायल युवक को टोटो के माध्यम से तत्काल फतेहपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों में सीधी टक्कर में चचेरे भाई घायल, अस्पताल में अव्यवस्था पर भड़के लोग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...