औरंगाबाद, मार्च 26 -- सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के क्रम में हुई मौत के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना के मुंगिया गांव निवासी नागेंद्र सिंह ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उनके बेटे विवेक कुमार की मौत बनारस में इलाज के क्रम में हो गई थी। 7 मार्च को राकेश सिंह और विवेक कुमार मुनगा मोड़ से भगवानपुर की तरफ पैदल जा रहे थे। भगवानपुर गांव के समीप ही एक अज्ञात मैजिक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया जबकि राकेश सिंह को मामूली चोटे आई थीं। उन्हें फोन से राकेश सिंह ने सूचना दी। इसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और अपने पुत्र को इलाज करने के लिए नारायणा मेडिकल कॉलेज, जमुहार लेकर चले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया गया।...