बुलंदशहर, जनवरी 29 -- अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में गन्ने के ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में उसकी पहचान योगेंद्र पुत्र मुन्ना सिंह निवासी रजापुर थाना अहार के रूप में हुई थी। मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए सड़क किनारे पैदल जा रहे योगेंद्र को टक्कर मारने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...