बेगुसराय, मार्च 12 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की कोरैय पंचायत के रहने वाले दो युवक बुधवार रात समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के शिकार बन गए। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक की पहचान सुजानपुर गांव के बाहा टोला निवासी लक्ष्मी यादव के 18 वर्षीय पुत्र बाइक सवार रामकुमार यादव के रुप में की गई। जबकि, उसके साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक रामू यादव का 24 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया है। उसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया गया है कि बुधवार रात हसनपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से यह दुर्घटना हुई है। मृतक के शव को हसनपुर थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.