सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम
गिरडीह, मई 13 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी 22 वर्षीय युवक शमीर पाण्डेय की मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक शंभू शरण पांडेय के पुत्र थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार शमीर पाण्डेय धनवार स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार रात ड्यूटी समाप्त कर वे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धनवार के बुधवाडीह पेट्रोल पंप के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में मातम छा गया। वहीं पुलिस के द्वारा अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.