सड़क दुर्घटना में युवक की उतर प्रदेश में मौत
गढ़वा, अप्रैल 27 -- केतार, प्रतिनिधि। परती गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमोद चौरसिया की मौत सड़क दुर्घटना में रेणुकूट शहर के पास नौकठिया मोड़ पर हो गई। वह पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के गोरबी में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार वह बाइक से बिशुनपुरा में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। उसी दौरान नौकोठिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर समाजसेवी विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को हिंडाल्को अस्पताल भेजा। यह भी पढ़ें- बहन की तिलक ले जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो गम्भीर इधर घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर प्रमोद के बहनोई एवं अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.