गुमला, मार्च 30 -- विशुनपुर। प्रखंड क्षेत्र के ककरंग पाट निवासी 21 वर्षीय लॉरेंस असुर सोमवार सुबह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। वह डोका पाट से लौट रहा था, तभी सुबह करीब आठ बजे कोटया पाट ढलान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे तत्काल विशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...