देवघर, अप्रैल 5 -- चितरा। थाना क्षेत्र के कटहरा जंगल के समीप गत 1 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार करमाटांड़ थाना क्षेत्र के शिमला गांव निवासी 35 वर्षीय प्रदीप मंडल की मौत व पत्नी रूबी देवी के गंभीर रूप से जख्मी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतक के पिता गौउर मंडल के लिखित बयान पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन भी शुरू कर दी है। बता दें कि मृतक प्रदीप मंडल अपनी पत्नी रूबी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर दुमका जिलांतर्गत बासुकीनाथ धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रहा था। इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि संबंधित सड़क किनारे अवस्थित कई दुकानों के सीसीटीवी खंगाले गये हैं, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा कि अज्ञात वाहन की तलाश में छानबीन जारी है।

हिंदी हिन्दु...