समस्तीपुर, मार्च 10 -- विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा से हरिचक जाने वाली सड़क के संस्कृत विद्यालय खोकसाहा के निकट सोमवार संध्या ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत मामले में पुअनि मनोज पासवान के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुअनि साखमोहन ओपी में पदस्थापित हैं। उन्होंने कहा है कि विगत 9 मार्च को सशस्त्र बल के साथ वाहन से संध्या गश्ती के लिये साखमोहन पीकेट से प्रस्थान किए थे। संध्या करीब 7 बजे खोकसाहा स्थित ईंट चिमनी के सामने पक्की सड़क किनारे काफी भीड़ इकट्ठा थी। बताया गया कि सैदपुर वार्ड 14 निवासी स्व. चन्नु महतो के पुत्र लाल सिंह (62) को धक्का मारकर एक ट्रक दक्षिण दिशा की तरफ भाग रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.