पलामू, मई 11 -- सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव की महिला की मौत और उनके शिक्षक पति अशरफ अंसारी और 4 साल की पुत्री के गंभीर रूप से जख्मी होने से पूरा परिवार समेत गांव के लोग व शिक्षक समुदाय शोक में है। दुबियाखांड के समीप टोल नाके के पास रविवार की रात 7:30 बजे बुलेट सवार युवक के धक्के से अशरफ अंसारी व उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि पत्नी नसीमा बीबी की मौत हो गई। सभी लोग मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के शाहपुर नया बनवा रहे मकान से गांव लौट रहे थे। मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- बेटे के सिर से उठा पिता का साया, वृद्ध मां हुई बेसहारा झाबर गांव के प्लस टू उवि के हेडमास्टर निरुपम श्रीवास्तव ने शिक्षक पत्नी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की ह...