पलामू, मई 4 -- पांकी। मेदिनीनगर-पांकी स्टेट हाइवे में रविवार की रात में तेतराई के समीप बेकाबू ट्रक के कारण सड़क हादसे में हुई तीन युवकों की मौत मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को साथ दिया है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय रोशन कुमार, 18 वर्षीय चंदन कुमार और लकी कुमार के रूप में हुई है। पांकी सीएचसी के चिकित्सक डॉक्टर आरिफ राजा ने पुष्टि करते हुए बताया कि घायल का प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे बाहर ले गए हैं। तीनों मृतक पांकी क्षेत्र के ही रहने वाले थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...