जामताड़ा, अप्रैल 30 -- फतेहपुर,प्रतिनिधि। गोविंदपुर- साहेबगंज मुख्य मार्ग पर फतेहपुर थाना क्षेत्र के टीके ग्राम के समीप बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में मालवाहक ऑटो व बोलेरो की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए।

दुर्घटना का विवरण मालवाहक ऑटो फतेहपुर बाजार में सामग्री उतार कर आसनसोल लोट रहा था। इसी दौरान दुमका की ओर से आ रही बोलेरो चालक आटो को ओवर टेक करने के चक्कर में धक्का मार दिया। जिससे मालवाहक आटो पलट गई। इसमें सवार चालक समेत एक अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान आसनसोल निवासी मालवाहक चालक सद्दाम हुसैन व दुकान का स्टाप मो साजीद के रूप में हुई है।

पुलिस की कार्रवाई इधर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहूंची व दोनों घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक डा नवीन कुमार ने घा...