घाटशिला, अप्रैल 9 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा गांव निवासी टेंपू चालक हाराधन पाइकिरा की विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बुधवार को विधायक समीर महंती उनके आवास पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कहा की एक्सीडेंट बेनिफिट के तहत दो लाख रुपए पीड़ित परिवार को कैसे मिलेगा, इस दिशा में जल्द ही पहल करेंगे। विधायक ने परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। बताते हैं कि टेंपू चालक हाराधन टेंपो पर सवारी लेकर गोपीबल्लवपुर जा रहे थे। इसी क्रम में पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित वाहन ने टेंपो के पीछे ले टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। ऑटो में सवार पांच लोगों को हल्की चोट पहुंची थी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, लंबोदर कुंवर, जदूपति राणा, नरेश मंडल, बिसु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.