अयोध्या, जून 26 -- गोसाईगंज, संवादाता। पड़ोसी जनपद अम्बेडकर नगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावा बाजा के पास अयोध्या- अंबेडकर नगर मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दंपत्ति तथा उनके बेटे की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना को सुनने के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दंपत्ति गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव के रहने वाले थे। परिवार में अब एक आठ साल की पुत्री श्रेया के अलावा कोई नहीं बचा है । जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार की दोपहर गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ बाइक से अंबेडकर नगर के एक चिकित्सालय में इलाज करा रही अपनी सासू मां को देखने के लिए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- यूपी की सड़कें हुईं जानलेवा, हादसे में एक परिवार के 4 तो दूसरे के ...