लखीसराय, अप्रैल 8 -- लखीसराय, हिप्र। कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार बस स्टैंड बायपास मोड़ के निकट मंगलवार को मुख्य सड़क पर मिनी हाईवा वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवादा जिला अंतर्गत कौवाकोल थाना क्षेत्र के भोरमबाग गांव निवासी मुसहरी तांती के 26 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार नवीन कुमार लखीसराय में किराए के मकान में रहकर एक निजी माइक्रोफाइनेंस कंपनी में काम करता था। नवीन का काम क्षेत्र से धन संग्रह कर बैंक में जमा करना था। मंगलवार को बैंक के निर्देश पर ही धन संग्रह के लिए हलसी जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित टिपर की चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी की माने तो टिपर और बाइकर नवीन एक ही दिशा में जा रहे थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस ने टिपर ...