सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर
जौनपुर, जून 22 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव स्थित धर्मकांटा के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र के छिड़वा भादी गांव निवासी 50 वर्षीय सुशीला राजभर पत्नी प्रकाश राजभर अपने 26 वर्षीय पुत्र जोगिंदर राजभर के साथ बाइक से अर्सिया बाजार के पास स्थित अपनी बेटी के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी बाइक सुरिस गांव के समीप धर्मकांटा के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.