शामली, फरवरी 27 -- थानाभवन क्षेत्र में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाभवन क्षेत्र के गांव ग्राम हरड़ फतेहपुर निवासी राजीव कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गत 16 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 8:30 बजे उनकी माता महेशो देवी पत्नी सुरजपाल सिंह शिव मंदिर हरड़ फतेहपुर पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर अपनी साइड में चल रही महिला को एक मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में महेशो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि मोटरसाइकिल चालक अंकित पुत्र प्रवेश निवासी रामपुरा कॉलोनी, शामली तथा उसका साथी यश पुत्र अनूप कुमार निवासी घसौली कांधला मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। आसपास मौजूद ल...