जमशेदपुर, जून 1 -- पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह टोला सीमागोड़ा में 23 मई की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल महिला ऊषा मुर्मू ने आखिरकार रांची के रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने मुआवजा मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस को गांव पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, 23 मई की रात करीब 12 बजे आसनबनी-पटमदा मुख्य सड़क पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर 33 हजार बिजली के पोल को तोड़ते हुए संकरी हेंब्रम के घर में घुस गया था। उस समय घर के आंगन में खटिया पर सो रही संकरी हेंब्रम और उनकी बेटी ऊषा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंच...