बलिया, जून 8 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक महिला और अधेड़ की मौत हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मृतकों के गांव-घर में मातम पसर गया। शवों को कब्जा में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。

महिला की कार से टक्कर रसड़ा, हिंस के अनुसार क्षेत्र के परसिया-सिंगही नहर सड़क मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास सोमवार को सुबह करीब दस बजे कार की चपेट में आकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि इलाके के महतवार निवासी 55 वर्षीया शकुंतला पत्नी मैनेजर ठाकुर (नाई) अपने किसी रिश्तेदार और पोती के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। इस दौरान रास्ते में सुल्तानपुर गांव के पास बाइक से उतरने के बाद महिला सड़क पार कर रही थी।...