बलिया, अप्रैल 30 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार के पास गाय को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी 19 वर्षीय रोशन घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...