गिरडीह, फरवरी 28 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो गावां रोड में डहुआटांड़ के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के तिलैया गांव का युवक राजेन्द्र मरांडी 23 गंभीर रुप से घायल हो गया। इस संबंध में बताया गया कि राजेन्द्र शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन के घर देवरी के करमाटांड़ (मानिकबाद) जा रहा था। इसी क्रम में डहुआटांड़ के पास सड़क में बने ठोकर से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद राजेन्द्र मरांडी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...