रांची, अप्रैल 17 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो-लोहरदगा मार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के करांजी डैम मोड़ के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान करांजी गांव निवासी 60 वर्षीय पारसनाथ गोप पिता- आशु गोप के रूप में हुई है। घटना के बाद स्वजनों ने उन्हें ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ो पहुंचाया। यहां डॉ. सुनील कंडुलना ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बुजुर्ग अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आए घायल युवक का इलाज के दौरान मौत यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...