गंगापार, मई 2 -- करछना क्षेत्र में 18 अप्रैल को हनुमानपुर से भुंडा ग्रामसभा के भुआलपुर के पास नहर किनारे बने रास्ते पर हुए सड़क हादसे ने एक और मासूम की जान ले ली। रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रहे लोगों की तेज रफ्तार डंपर से टक्कर हो गई थी, जिसमें 20 वर्षीय समर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में 10 वर्षीय कृष्णा गुप्ता और उसका भाई रुद्र निवासी इसौटा, करछना को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान पांच दिन बाद कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- तीन दिन में टूट गया पूरा परिवार, पिता के बाद बेटे की भी सड़क हादसे में मौत, गांव में छाया मातम परिजनों ने शहर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। इधर, घर में गम का माहौल अभी थमा भी नहीं ...