बेगुसराय, मार्च 2 -- बलिया। थाना क्षेत्र में बलिया-भगतपुर पथ पर सोमवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक सहित एक वृद्ध राहगीर जख्मी हो गये। उन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिये पीएचसी बलिया लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये दोनों को बेगूसराय रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान बाइक सवार नगर परिषद क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड 6 निवासी 25 वर्षीय सोनू कुमार एवं ताजपुर पंचायत के ताजपुर निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र यादव के रूप में की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.