लखीसराय, अगस्त 23 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। हलसी थाना क्षेत्र के गिद्धा गांव के समीप शनिवार को सड़क पर अचानक भैंस आ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक समेत तीनों युवक जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद लोगों ने हलसी थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हलसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को उपचार के लिए हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीनों को गंभीर बताते हुए प्राथमिकी उपचार के बाद लखीसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर सदर अस्पताल में जांच के बाद...