गोपालगंज, दिसम्बर 23 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने के सासामूसा दाहा पुल के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों की पहचान रविकांत साह और उनके पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...