लातेहार, नवम्बर 10 -- चंदवा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी के समीप शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरे बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद यादव पिता राजेंद्र यादव (आन चंदवा) व उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया गया। जहां डॉ नीलिमा कुमारी की देख रेख में प्राथमिक उपचार के बाद अरविंद यादव की गंभीर स्थित को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अरविंद यादव शनिवार को अपनी पत्नी के साथ ब्राह्मणी में लगने वाले साप्ताहिक हाट आया हुआ था, जहां से वह बाजार करने के बाद घर लौट रहा था, इसी दौरान उक्त हादसा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.