सासाराम, अप्रैल 7 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के न्यू एरिया संझौली स्थित आरा-सासाराम मुख्य पथ पर मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों व्यक्ति एक ही बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...