जौनपुर, मई 10 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के सरपतहां और केराकत थाना क्षेत्र में शनिवार की रात साढ़े आठ बजे हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया है। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमांवा गांव निवासी 26 वर्षीय राजकुमार अपने साढ़ू के लड़के 14 वर्षीय वृजलाल पुत्र भारत को बाइस से लेकर सूरापुर जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां राजकुमार को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वृजलाल का इलाज चल रहा है।हिसं केराकत के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुसरना गांव स्थित खुज्जी मोड़-केराकत मार्ग पर शनिवार रात साढ़े आठ बजे मोटरसाइकिल और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- जिले में अलग-अलग सड़क हादसे में बेगूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.