पलामू, मार्च 18 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज एनएच 139 कटैया मोड़ के समीप बुधवार की शाम में पिकअप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चंदन कुमार हरिहरगंज शहर के अररुआ खुर्द मोहल्ला, मनिकांत वर्मा शहर के अंबा मोहल्ला एवं निमेश राज शहर के धोबी मोहल्ला का रहने वाला है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से तीनों को सीएचसी केंद्र ले जाया गया जहां प्रथामिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। थाना के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पिकअप, बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए हैं। पिकअप को जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...