बांका, मार्च 26 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर कटोरिया थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर के पास बुधवार को बाईक एवं टोटो की टक्कर में बाईक सवार तीन युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। जख्मी में सुईया थाना क्षेत्र के ताराडीह निवासी उसमान अंसारी का पुत्र मोसाद अंसारी (25), नाजिर अंसारी का पुत्र सागीर अंसारी (13) एवं सादिक अंसारी का पुत्र आजाद अंसारी (18) शामिल है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त तीनों बाईक द्वारा कटोरिया बाजार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान विश्वकर्मा नगर के पास अचानक एक टोटो चालक ने गाड़ी सड़क पर मोड़ दिया। जिससे बाईक टोटो से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और बाईक सवार सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से ज़ख्मी सभी को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद क...