गिरडीह, दिसम्बर 23 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर मोड़ के समीप सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाइक चालक अंतर्धान मंडल गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पीरटांड़ पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि घटना में चालक को गंभीर चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...