सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत, एक घायल
गिरडीह, जून 24 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के डुगडुगिया के समीप बुधवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद घटनास्थल से भाग निकला। मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दो युवक धनबाद की ओर से डुमरी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डुगडुगिया के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल अवस्था में वहां से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस ट्रक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.