पाकुड़, अप्रैल 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर-गुम्मामोड़ मुख्य सड़क पर बलियाडंगाल गांव के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भिलाई गांव निवासी 40 वर्षीय जवाई हेम्ब्रम के रूप में हुई है। जबकि जख्मी उसी गांव का 30 वर्षीय मोहन हेम्ब्रम है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआई भीम रजक के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। जबकि जख्मी मोहन हेम्ब्रम को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ़ रुद्राणी ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर लगी चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। ज़ख्मियों के स्वजनों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.